{"_id":"5d2331458ebc3e6d0179bcd4","slug":"priyanka-and-soumi-of-nurpur-won-gold-medal-in-martial-arts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट में नूरपुर की प्रियंका और सोमी ने जीते गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
मार्शल आर्ट में नूरपुर की प्रियंका और सोमी ने जीते गोल्ड मेडल
Mon, 08 Jul 2019 05:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला कांगड़ा की दो बेटियों ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सेमीफाइनल में प्रियंका ने 48 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र हरियाणा के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में केरल की खिलाड़ी रीना कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
सोमी देवी ने 54 किलोभार वर्ग के फाइनल में राजस्थान की पूजा तोमर को पराजित किया। तीन राउंड चले मुकाबले में दोनों खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए थे, लेकिन आखिरी में जीत हिमाचल के नाम रही सोमी देवी ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। सोमी देवी वर्तमान राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में बीकॉम की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। सोमी देवी एक होनहार खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
उन्हें मुख्यमंत्री और नूरपुर प्रशासन भी सम्मानित कर चुके हैं। प्रियंका धर्मशाला कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। प्रियंका भी जूडो स्कूल गेम्स में जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दो बेटियों ने अपने नेशनल मेडल बंजार बस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि के तौर पर अर्पित किए। प्रियंका का अगला लक्ष्य आने वाली इंटर कॉलेज जूडो बॉक्सिंग और कुश्ती प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीतने का है।
विज्ञापन
सोमी देवी मिक्स मार्शल आर्ट विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। उधर, स्थानीय विधायक राकेश पठानिया ने सोमी देवी और प्रियंका को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नूरपुर में बेटियों के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए रिंग का निर्माण किया जाएगा। वह मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से मिलकर नूरपुर में रिंग बनवाने की मांग करेंगे।