{"_id":"5dc91a188ebc3e5b4a30bbe1","slug":"prakash-thakur-of-himachal-will-play-in-world-cup-13-countries-will-participate","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप में खेलेंगे हिमाचल के प्रकाश ठाकुर, 13 देश लेंगे हिस्सा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
विश्वकप में खेलेंगे हिमाचल के प्रकाश ठाकुर, 13 देश लेंगे हिस्सा
Mon, 11 Nov 2019 01:51 PM IST
Krishan Singh
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
पेसापालो खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
गिरिपार के पेसापालो खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर का चयन भारतीय टीम में हुआ है। होनहार युवा खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरी खेलने का मौके मिला है। 10वें पेसापालो वर्ल्ड कप-2019 में 13 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। इंडिया टीम में चयनित खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में 19 से 24 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर होगा। इसके बाद 26 से 30 नवंबर 2019 तक महाराष्ट्र के पुणे के एसपी कॉलेज में पेसापालो विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता होगी। पेेसापालो इंडिया टीम में चयन होने के बाद प्रकाश ठाकुर ने कहा कि विश्व कप में खेलने का सपना था।
विज्ञापन
इंडिया टीम में चयनित होकर आज सपना साकार होने जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन कर देश को विश्व कप जिताने के लिए खूब पसीना मैदान पर बहाएंगे। इस बार विश्व कप में आस्ट्रेलिया, यूएसए, स्विटजरलैंड, इंडिया, स्वीडन, जर्मनी, फिनलैंड, रोमानिया, श्रीलंका, नेपाल, बंगलादेश, इस्टोनिया और हेयाती की टीमें भिड़ेंगी। गिरिपार के टिंबी निवासी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पेसापालो फेडरेशन ऑफ इंडिया से टीम में चयनित होने का पत्र मिला है। सभी चयनित खिलाड़ी छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले भी इंडिया की टीम से एशियन पेसापालो प्रतियोगिता बंगलादेश के ढाका में और साउथ एशियन प्रतियोगिता नेपाल में खेलने का मौका मिलने पर प्रकाश बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। उधर, पेसापालो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव चेतन एम पागवाड ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर के चयन का पत्र हिप्र एसोसिएशन अध्यक्ष व सचिव को भेज दिया है। प्रदेश के इस पेसापालों के खिलाड़ी को प्रशिक्षण शिविर में भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन