नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों ने 33 पदक झटके, किया जिले का नाम रोशन
हरिद्वार में आयोजित नेशनल गेम्स में बसंत स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 33 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकेडमी के कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि नेशनल खेलों में महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। कराटे में दिपांशु धीमान, विदुषी नामदेव, बेनजीर राव, कृति त्यागी, सत्यम राणा, अनिल त्यागी, आदित्य प्रताप, अभय सिंह राठौर, प्रभात व साकिब ने स्वर्ण पदक, अविरल नामदेव एवं अभय त्यागी ने सिल्वर मैडल, कबड्डी में विशु शर्मा, वरुण शर्मा, धनंजय, रिषभ, आकाश, निखिल, निशांत, प्रिंस, विक्रांत, युवराज, उज्जवल, आदित्य, नितिन ने सिल्वर मैडल जीता है। जबकि एथलेटिक्स में सौरभ, सलमान, तबरेज ने गोल्ड मैडल, नितिन उपाध्याय, निशांत व विक्रांत ने सिल्वर मैडल तथा बैडमिंटन में प्रक्षित ने स्वर्ण पदक जीता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/