फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panki Taekwondo Club Winner of the competition

आईआईटी कानपुर व पनकी ताइक्वांडो क्लब बने विजेता

Tue, 14 May 2019 10:55 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 May 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Panki Taekwondo Club Winner of the competition
पनकी ताइक्वांडो क्लब विजेता बने - फोटो : अमर उजाला
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन कानपुर नगर की ओर सेे ग्रीनपार्क में आयोजित दो दिवसीय 34वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सोमवार को पूमसे वर्ग में आईआईटी कानपुर और क्योरिगी (फाइट) वर्ग में पनकी ताइक्वांडो क्लब विजेता बने।
विज्ञापन


पूमसे वर्ग में एसआरटीसी क्लब को व क्योरिगी वर्ग में ग्रीनपार्क की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पूमसे वर्ग में दक्ष अवस्थी, आर रूपेश, सुभांगी सक्सेना, प्रज्ञा भारती, तुसार यादव, प्रसेनजीत, राघवेंद्र ने स्वर्र्ण पदक जीता। कौस्तुभ वर्मा, आकाश शंकर, हेमंत कुमार, एम बाला सुंदरम, मधुमूदन ने रजत पदक जीता। क्योरिगी वर्ग में श्याम विश्वकर्मा, विशाल कश्यप, जय त्रिपाठी, सुक्रांत पाल, राम शर्मा, अभिषेक शुक्ला, मोहम्मद सादाब ने स्वर्ण पदक जीता। शाहिल भारती, सिद्धार्थ मिश्रा, आदित्य शुक्ला, प्रदीप सिंह, बाला सुंदरम, हर्षित शुक्ला ने रजत पदक प्राप्त किया। 
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में दिव्यांशी साहू, शिवानी राजपाल, तृप्ति गुप्ता, शिवानी गौर ने स्वर्ण पदक जीता। अंजली शर्मा, शिवांगी मिश्रा, निहारिका सिंह ने रजत पदक व लक्ष्मी वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस मौके पर नमस्ते इंडिया के मीडिया मैनेजर गौरव त्रिपाठी, राम गोपाल बाजपेई, अविनाश चंद्र, बलराम यादव, रजनीश कनौजिया, सुशांत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed