फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nter zone district level Athletics match, Pari Begum became winner in 100 meter race

जम्मूः अंतर जोन जिला स्तरीय एथलैक्टिस मुकाबला, परी बेगम बनीं 100 मीटर दौड़ में ‘उड़न परी’

Fri, 06 Sep 2019 05:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Sep 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
nter zone district level Athletics match, Pari Begum became winner in 100 meter race
सांकेतिक तस्वीर

कठुआ जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अंतर जोन जिला स्तरीय एथलैक्टिस के मुकाबले गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहे। विभिन्न आयु वर्ग के अलग-अलग मुकाबलों में दूसरे दिन 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान जेवलिन थ्रो, शॉटपुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो और ट्रैक इवेंट में लड़कियों के मुकाबले हुए।

विज्ञापन


जिला स्पोर्टस स्टेडियम में खेले गए जेवलिन थ्रो के अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों में हीरानगर जोन की किरण देवी पहले, जोन बिलावर की शगुन शर्मा दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद के मुकाबलों में जोन सल्लन की सलीमा पहले व जोन हीरानगर की नंदनी वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर 14 आयु वर्ग में जोन हीरानगर की परी बेगम विजेता और भड्डू जोन की रोजू बेगम उपविजेता रही।
विज्ञापन


शॉटपुट के अंडर 14 आयु वर्ग के मुकाबलों में जोन भड्डू की रज्जू बेगम को पहला, जोन लाखनपुर की सुनीता देवी को दूसरा जबकि अंडर 17 आयु वर्ग मेंपहला स्थान जोन भड्डू की किरण बाला और दूसरा जोन बिलावर की शाहीन बानो को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में ट्रैक इंवेंट के अंडर 14 आयु वर्ग के 100 मीटर के मुकाबलों में हीरानगर जोन की परी बेगम को पहला, बिलावर जोन की भवनिका देवी को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 200 मीटर के मुकाबलों में हीरानगर जोन की सुरेशी खजूरिया को पहला व भड्डू जोन की साक्षी देवी को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर की दौड़ मेंपहला स्थान हीरानगर की परी बेगम को मिला जबकि लखनपुर जोन की दीक्षा देवी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

600 मीटर में सल्लन जोन की मीनू देवी पहले और जोन लखनपुर की रवीना अख्तर को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर के अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों में भड्डू जोन की शीतल, सल्लन जोन की सालेमा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में बिलावर जोन की काजल देवी पहले व जोन लाखनपुर की शबाना दूसरे नंबर पर रही।

400 मीटर में हीरानगर जोन की सलोनी देवी, बरनोटी जोन की मंजूरा पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर मेंपहले स्थान पर बरनोटी जोन की शकूरा बेगम व दूसरा स्थान बिलावर जोन की हिमानी मनकोटिया को मिला। 1500 मीटर की दौड़ मेंपहले स्थान पर मढ़ीन जोन की जातून व दूसरे स्थान पर बरनोटी की जतिन कसूर रहीं।


वहीं, लंबी कूद के अंडर 17 आयु वर्ग में पहला स्थान लखनपुर जोन की कोमल देवी जबकि दूसरे स्थान पर महानपुर जोन की ओमी देवी रहीं। अंडर 14 आयु वर्ग में जोन भड्डू की पलक वर्मा पहले व हीरानगर जोन की माशूमा दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो के 17 वर्ष के मुकाबलों में भड्डू जोन की कियान बाला व कठुआ जोन की पलक को क्रमश: पहला व दूसरा स्थान मिला। अंडर 14 साल के मुकाबलों में लखनपुर जोन की लक्ष्मी देवी पहले और सल्लन जोन की सिमरन देवी को दूसरा स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed