फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   North Zone Inter University Kabaddi: Agra and Punjab advance to the next round

नॉर्थ जोन अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता: आगरा और पंजाब अगले दौर में पहुंचे

Tue, 04 Jan 2022 10:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 10:09 PM IST
सार

चौधरी देवी लाल विवि सिरसा ने 35 अंक और लवली प्रोफेशनल विवि जालंधर ने 29 अंक लिए। चौधरी देवी लाल विवि सिरसा ने 6 अंक से जीत हासिल की। लखनऊ विवि ने 18 और भगत फूल सिंह महिला विवि खानपुर कलां सोनीपत ने 59 अंक लिए। सोनीपत ने 41 अंकों से जीत हासिल की। 

विज्ञापन
North Zone Inter University Kabaddi: Agra and Punjab advance to the next round
नॉर्थ जोन अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के वल्लभ कॉलेज मंडी में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 24 मुकाबले हुए। बारिश के कारण सभी मैच परीक्षा हाल में करवाए गए। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में डॉ. अंबेडकर विवि आगरा की टीम ने  इलाहाबाद विवि को पराजित किया। इलाहाबाद ने 26 और आगरा ने 52 अंक हासिल किए। दूसरे मैच में पंजाबी विवि चंडीगढ़ ने 30 अंक और सीसी विवि मेरठ ने 23 अंक लिए। पंजाबी विवि ने 7 अंकों से मैच जीता। देहरादून टेक्निकल विवि उत्तराखंड ने 5 और पंजाबी विवि पटियाला ने 38 अंक  लिए। पंजाबी विवि पटियाला ने 33 अंक से मुकाबला जीता। चौधरी रणबीर सिंह विवि जिंद ने 63 अंक और चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी ने 19 अंक लिए। चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद ने 24 अंक से जीत हासिल की। 

विज्ञापन


चौधरी देवी लाल विवि सिरसा ने 35 अंक और लवली प्रोफेशनल विवि जालंधर ने 29 अंक लिए। चौधरी देवी लाल विवि सिरसा ने 6 अंक से जीत हासिल की। लखनऊ विवि ने 18 और भगत फूल सिंह महिला विवि खानपुर कलां सोनीपत ने 59 अंक लिए। सोनीपत ने 41 अंकों से जीत हासिल की। महाराजा भूपेंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स विवि पटियाला ने 47 अंक लिए। आईआईएमटी विवि मेरठ ने 24 अंक लिए। पटियाला ने 23 अंक से जीत हासिल की। इंदिरा गांधी विवि रेवाड़ी ने 46 अंक और विवि ऑफ जम्मू ने 26 अंक लिए। रेवाड़ी ने 20 अंकों से जीत हासिल की। एमजेपीआर विवि बरेली ने 59 अंक और बीआरए आगरा विवि ने 19  लिए। बरेली ने 40 अंकों से जीत हासिल की। महाराजा भूपिंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स विवि पटियाला ने 26 और बुंदेलखंड विवि झांसी ने 12 अंक लिए। पटियाला ने 14 से जीत हासिल की। इससे पूर्व वल्लभ मंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने विभिन्न मैचों में उपस्थित वशिष्ठ अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। विशिष्ट अतिथियों में सुंदरनगर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रप्रकाश कौशल, बासा कॉलेज से पूर्व प्राचार्य डॉ. आईडी शर्मा, पूर्व प्राचार्य प्रो. चंचला कौशल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed