फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no trial for ranji trophy 2018 in uttarakhand

उत्तराखंड: रणजी ट्रॉफी के लिए नहीं होंगे ओपन ट्रायल, ऐसे चुनी जाएगी टीम

Fri, 12 Oct 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
no trial for ranji trophy 2018 in uttarakhand
ranji trophy

रणजी ट्रॉफी के लिए प्रदेश की पहली टीम चुनने के लिए ओपन ट्रायल नहीं होंगे।

विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी के लिए ट्रायल के दौरान शॉर्टलिस्ट किए गए 40 क्रिकेटरों के बीच से ही रणजी ट्रॉफी की टीम भी चुनी जाएगी। इसके लिए 21 अक्तूबर से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल होगा।


राज्य के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले कई क्रिकेटरों का सपना इस साल टूट सकता है। राज्य क्रिकेट संचालन समिति ने इस वर्ष ओपन ट्रायल न कराने का फैसला लिया है। इसके बजाय विजय हजारे ट्रॉफी के ट्रायल के दौरान शॉर्टलिस्ट किए गए 41 क्रिकेटरों में से ही टीम चुनी जाएगी।

विज्ञापन

राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में कहीं भी तीन या चार दिन के मैच नहीं खेले गए हैं। ऐसे में किसी भी क्रिकेटर को इनमें खेलने का अनुभव नहीं है। वन डे और टी-20 खेलने का जिन क्रिकेटरों को अनुभव है, वह सभी विजय हजारे ट्रायल में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी में शॉर्टलिस्ट हुए क्रिकेटरों में से कुछ अंडर-23 टीम में चुने जा सकते हैं। वहीं, आर्य सेठी पहले ही अंडर-19 टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इसके बाद शेष क्रिकेटरों के बीच ट्रायल मैच कराए जाएंगे, जिसके आधार पर टीम चुनी जाएगी। 


एक नवंबर को बिहार से होगी पहली भिड़ंत 
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मुकाबला बिहार से होगा। एक से चार नवंबर तक यह मुकाबला उत्तराखंड में ही खेला जाएगा। सरकार मुकाबला रायपुर स्टेडियम में कराना चाहती है। हालांकि इसका स्थल अभी तय नहीं हुआ है। 


दूसरा मुकाबला 12 से 15 नवंबर तक मणिपुर से होगा। यह मुकाबला भी उत्तराखंड में ही होगा। उत्तराखंड का तीसरा मुकाबला 20 से 23 नवंबर तक सिक्किम से होगा। सिक्किम ही इस मुकाबले की मेजबानी करेगा। चौथा मुकाबला 28 नवंबर से एक दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश से उन्हीं के मैदान पर होगा। पांचवां मुकाबला छह से नौ दिसंबर तक नागालैंड से उत्तराखंड में ही खेला जाएगा। छठा मुकाबला 22 से 25 दिसंबर तक पुडुचेरी से उसी की मेजबानी में खेला जाएगा। उत्तराखंड का अंतिम लीग मुकाबला सात से 10 जनवरी तक प्रदेश में ही मिजोरम से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed