{"_id":"5bb5cc4b867a557bbf30a46d","slug":"nidhi-in-shot-put-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खेलेगी चिंतपूर्णी की छात्रा, पंजाब में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नेशनल खेलेगी चिंतपूर्णी की छात्रा, पंजाब में जीता गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा निधि का चयन अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हाल ही में पंजाब के नाभा में संपन्न हुई क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल के दो खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश की ओर से भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्रा निधि ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
उसे गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसी विद्यालय के छात्र विशाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। हिमाचल शिक्षा समिति के सहमंत्री डॉ. खेमराज शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि खेलों में छात्रा निधि एवं विशाल ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व कांगड़ा के परागपुर में आयोजित खेलों में इन छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते, जिस आधार पर इनका नाभा पंजाब के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कालिया, डॉ. खेमराज शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, अंबिका प्रसाद समेत स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।