फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neena And Ritika selected for kabaddi coaching in gandhinagar gujarat

पंडोह की दो छात्राओं ने कबड्डी में कमाया नाम

Mon, 11 Feb 2019 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंडोह (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Neena And Ritika selected for kabaddi coaching in gandhinagar gujarat

सीनियर सेकेंडरी स्कूल घ्राण की दो छात्राओं ने कबड्डी में जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा नीना ठाकुर और दसवीं की छात्रा रितिका चंदेल का चयन नेशनल स्तर पर कोचिंग के लिए गुजरात गांधीनगर के लिए हुआ है।

विज्ञापन


दोनों छात्राओं ने हाल ही में कर्नाटक में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले की शान बढ़ाई है। यह कोचिंग 11 से 16 फरवरी तक होगी। इसके लिए यह दोनों खिलाड़ी यहां पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


नीना ठाकुर घ्राण गांव में एक कृषक की बेटी हैं, जबकि रितीका जिला हमीरपुर आंबोटा गांव की निवासी हैं। इनके पिता दवाई की दुकान करते हैं। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन गुजरात के गांधी नगर के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से दोनों छात्राओं की कोचिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए यहां पर अभिभावकों के साथ पहुंच गई हैं। एसएमसी प्रधान लते राम ने बताया कि दोनों छात्राएं गुजरात गांधी नगर में पहुंच गई हैं और हिमाचल की यह होनहार खिलाड़ी कोचिंग लेकर हिमाचल का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed