फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Wushu Competition: 42 players of himachal will show power in Mohali

राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता: मोहाली में हिमाचल में 42 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Thu, 25 Feb 2021 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Feb 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
National Wushu Competition: 42 players of himachal will show power in Mohali
वुशू प्रतियोगिता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीमें गुरुवार को मोहाली पहुंच गई हैं। 26 फरवरी को प्रतियोगिता शुरू होगी, जो दो मार्च तक चलेगी। प्रदेश के 42 खिलाड़ी, टीम कोच, एक राज्य ऑब्जर्वर और एक समन्वय मोहाली गए हैं।  वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से मोहाली में 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता करवाई जा रही है। मंडी जिले के कंसा चौक में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में से 42 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तालू स्पर्धा के महिला वर्ग में रेणुका, कशिश, शिवानी, शीला, दया देवी, काजल, ज्योति देवी, अति देवी, प्रियंका, अनुपमा, अजय और ज्योति का चयन किया गया है।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में नीरज भारद्वाज, राजेंद्र कुमार, अभिषेक चौहान, संजय कुमार, अजय कुमार, सुरेश सिंह, राकेश, अमित कुमार, प्रशांत मिन्हास, प्रकाश चंद व सौरभ टीम में शामिल हैं। सांसू स्पर्धा के महिला वर्ग में 45 किलोग्राम से लेकर 75 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें संध्या देवी, प्रियंका, अमृत कौर, कोमल, रणवीर कौर, शैफाली रणौत, सुनैना शर्मा शामिल हैं। पुरुष वर्ग में प्रदेश के जो खिलाड़ी 48 किलोग्राम भार से 90 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, उनमें राहुल, रजनीश चौधरी, लकी, अभिषेक, राकेश, भीम सिंह, देवेंद्र सिंह, मनीष कुमार, विशाल व मुरारी लाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed