फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Winter Games will be organized in Winter Carnival at manali himachal

विंटर कार्निवाल में होगी नेशनल विंटर गेम्स, ओलंपिक संघ ने दी हरी झंडी

Thu, 29 Nov 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 29 Nov 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
National Winter Games will be organized in Winter Carnival at manali himachal

दो से छह जनवरी तक मनाली में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने बताया कि विंटर कार्निवाल के दौरान मनाली की सोलंगनाला की स्की ढलान पर नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन होगा। इसमें देशभर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


कहा कि विंटर कार्निवाल में विंटर गेम्स का आयोजन करने को एसोसिएशन से आग्रह किया गया था। इसको भारतीय विंटर गेम्स ने स्वीकृति प्रदान की है। अब प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल निदेशालय के साथ मिलकर नेशनल विंटर गेम्स का आयोजन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ये टीमें लेंगी भाग

National Winter Games will be organized in Winter Carnival at manali himachal

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित अन्य टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल के दौरान होने वाली इस स्पर्धा से मनाली के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल निदेशालय के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार ने बताया कि विंटर कार्निवाल में सोलंगनाला की स्की ढलान पर राष्ट्रीय विंटर गेम्स का आयोजन किया जाएगा।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवाल में राष्ट्रीय विंटर गेम्स के सफल आयोजन को सरकार से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय विंटर गेम्स के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed