फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Winter Games in Manali Solang Nala from February 2 to 6

मनाली के सोलंगनाला में दो से छह फरवरी तक होंगी नेशनल विंटर गेम्स

Thu, 10 Jan 2019 05:48 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 10 Jan 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
National Winter Games in Manali Solang Nala from February 2 to 6

विश्व प्रसिद्ध सोलंगनाला में नेशनल विंटर गेम्स का शेड्यूल जारी हो गया है। प्रतियोगिताओं का आगाज दो फरवरी को होगा। यह छह फरवरी तक चलेंगी। इससे पहले यह प्रतियोगिता विंटर कार्निवाल के दौरान होनी थी, लेकिन सोलंगनाला में बर्फ न होने से इसे स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन


अब आयोजकों ने अगले माह के पहले हफ्ते में प्रतियोगिता करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के प्रधान रूप चंद नेगी ने बताया कि सोलंगनाला स्की ढलान में नेशनल अल्पाइन स्कीइंग तथा स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता विंटर गेम्स एसोसिएशन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली मिलकर करवाएंगे। नेगी ने कहा कि यह स्पर्धा पर्वतारोहण खेल संस्थान, प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन, विंटर कार्निवाल कमेटी तथा भारतीय विंटर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये दिया जाएगा। दूसरे स्थान के विजेता को 15 हजार तथा तीसरे स्थान के लिए दस हजार का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी से 500 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

 

प्रतिभागी की आयु 31 दिसंबर 2018 को 16 वर्ष पूरी होनी चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपना निजी स्की किट लाना होगा। एसोसिएशन ने देशभर की 11 टीमों को निमंत्रण भेजा गया है।


 

 

इसके अलावा हिमाचल के सभी स्की क्लबों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागी अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली, कमेटी सदस्य रोशन लाल ठाकुर, भारतीय विंटर ओलंपिक संघ तथा हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed