{"_id":"5bae3dd5867a557f721c2be5","slug":"national-volleyball-competition-held-in-uttarakhand-from-29-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: शनिवार से शुरू होगी राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, यूपी समेत कई राज्यों की टीम लेंगी भाग","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उत्तराखंड: शनिवार से शुरू होगी राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, यूपी समेत कई राज्यों की टीम लेंगी भाग
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
volleyball
- फोटो : demo
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में डीडीहाट यूथ सोसायटी और पांगती पुस्तक भंडार के संयुक्त आयोजन में राष्ट्रीय बापू चल वैजयंती वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में पंजाब, गुजरात, नेपाल, एसएसबी, सिख रेजीमेंट, यूपी समेत स्थानीय टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 1974 से लगातार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पूर्व में इंडिया की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन
संयोजक डीएस पांगती ने बताया कि युवाओं में खेल भावना को विकसित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। फाइनल मैच दो अक्टूबर को होगा। विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन