फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Thang Ta Competition: One silver, four bronze for Himachal

राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता: हिमाचल को एक रजत, चार कांस्य

Thu, 23 Dec 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 09:11 PM IST
सार

राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता में चंबा के तीन प्रतिभागियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए है। हर्षिता ठाकुर, हर्षित ठाकुर और शिवम ने कांस्य जीता है। जबकि धर्मशाला की अश्मी वालिया ने रजत और मान्या चांदला ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
National Thang Ta Competition: One silver, four bronze for Himachal
थांग-टा प्रतियोगिता में छाए हिमाचल के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27वीं राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता में चंबा के तीन प्रतिभागियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए है। हर्षिता ठाकुर, हर्षित ठाकुर और शिवम ने कांस्य जीता है। जबकि धर्मशाला की अश्मी वालिया ने रजत और मान्या चांदला ने कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता जम्मू में हुई। टीम के मुख्य प्रशिक्षण भुवनेश सिंह कटोच ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। पांच खिलाड़ियों में एक प्रतिभागी ने रजत और चार ने कांस्य पदक जीत प्रदेश का नाम चमकाया। उन्होंने धर्मशाला के प्रशिक्षक सनी कुमार और चंबा के प्रशिक्षक विपन कुमार को भी बधाई दी है।

विज्ञापन


 

पाई अंक में अनिल, गणितीय  वार्ता में पीयूष ने मारी बाजी

वहीं, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह मनाया। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने की। समारोह के मुख्य अतिथि देशराज शर्मा ने श्रीनिवास रामानुजन के गणित में योगदान से प्रतिभागियों और संकाय सदस्यों को अवगत कराया। समारोह में गणितीय डंब सराज, गणितीय मॉडल, पोस्टर प्रस्तुति, गणितीय रंगोली, पाई अंक प्रतियोगिता, गणितीय प्रश्नोत्तरी और गणितीय वार्ता करवाई गई। विजेताओं को मुख्य अतिथि देश राज शर्मा और विभागाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार ने सम्मानित किया।

पाई अंक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: अनिल कुमार, अनिकेता और  डिंपल चौहान, गणितीय वार्ता में पीयूष शर्मा ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कनु चौधरी ने गणित का दर्शनशास्त्र विषय पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं भारतीय गणित का योगदान विषय पर तृतीय पुरस्कार शौर्य कंवर को मिला। समूह आधारित प्रतियोगिता गणितीय रंगोली में समूह डी के प्रतिभागियों आर्यन राणा, कमलेश कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, दीपांशु, डिंपल चौहान और दीक्षित ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed