{"_id":"5c0d539bbdec22415774f1cb","slug":"national-school-games-starts-in-bsf-sports-stadium-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज आज से, बीएसएफ स्पोर्ट्स स्टेडियम पलौड़ा में होगा रंगारंग उद्घाटन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जम्मू: नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज आज से, बीएसएफ स्पोर्ट्स स्टेडियम पलौड़ा में होगा रंगारंग उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 10 Dec 2018 07:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के झंडे तले जम्मू में नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज सोमवार 10 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में देश भर से 25 टीमें हिस्सा ले रही है।
राज्य के युवा, सेवा और खेल निदेशालय से जारी अधिसूचना के अनुसार दस से पंद्रह दिसंबर तक नेशनल स्कूल गेम्स होगी। लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग में फुटबाल प्रतियोगिता का विधिवत आगाज बीएसएफ स्पोर्ट्स स्टेडियम पलौड़ा में होगा। 15 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।
इसी तरह लड़कों के अंडर 19 आयु वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत आगाज 20 दिसंबर को मिनी स्टेडियम परेड में होगा। पांच दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 25 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
नेशनल स्कूल गेम्स के सफल आयोजन के लिए राज्य के युवा, सेवा और खेल निदेशालय के अलावा अन्य संबंधित विभागों की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। खिलाड़ियों के रहने व ठहरने के अलावा खाने पीने का इंतजाम भी किया गया है।