फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Men's Boxing Competition will be held in shimla from 4 october

शिमला में 300 बॉक्सर दिखाएंगे दम, इस दिन से शुरू होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Sat, 07 Sep 2019 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
National Men's Boxing Competition will be held in shimla from 4 october
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में चार से दस अक्तूबर तक राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी। ओलंपिक, एशियन गेम और वैश्विक स्तर के मुक्केबाज प्रतियोगिता में प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। सेवाएं, सेना, रेलवे, सहित देश भर से 38 टीमों के 300 मुक्केबाज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शनिवार को राज्य सचिवालय में युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। 

विज्ञापन


 खेल मंत्री ने बताया कि शिमला में चौथी विशिष्ट वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करने का हिमाचल को मौका मिला है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, मुक्केबाजों, अन्य खेल संस्थाओं और निजी भागीदारों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुक्केेबाजी प्रतियोगिता एक बड़ा आयोजन है। इसे अन्य राज्यों से कठिन प्रतिस्पर्धा के बाद प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि इससे पूर्व भी शिमला में पांच बार राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया था। उन्होंने बताया कि सेवाएं, रेलवे, थल, वायु और जल सेना, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मणिपुर, असाम, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और आंध्र प्रदेश ने पहले से ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाक्सिंग रिंग में तीन सत्र में होंगे मुकाबले

पिछले वर्ष की विजेता सेवाएं और उप विजेता रेलवे और हरियाणा के बीच प्रथम स्थान हासिल करने के लिए कड़ा मुकाबला होगा। संघ के महासचिव एसके शांडिल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश की 38 टीमों के लगभग 300 मुक्केबाज भाग लेंगे।

समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के लिए दो मुक्केबाजी रिंग स्थापित किए जाएंगे। इनमें सुबह, दोपहर और सायंकाल तीन सत्र में मुकाबले होंगे।

मध्य वर्गीय श्रेणी में भिड़ेगा सूबे का आशीष
हिमाचल के मुक्केबाज आशीष शर्मा वर्तमान में 75 किलोग्राम मध्य वर्गीय श्रेणी के नंबर एक स्थान पर हैं। वह इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed