{"_id":"5be95ea3bdec22699b14a060","slug":"national-kickboxing-tournament-in-solan-from-23-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी में इस दिन से होगी नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कुमारहट्टी में इस दिन से होगी नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
12वीं सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता कुमारहटी में 23 से 25 नवंबर तक होगी। यह जानकारी नॉर्थ इंडिया किक बॉक्सिंग और प्रदेश किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन
इसमें देश के 28 राज्यों के पांच सौ पुरुष-महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सीनियर प्रतियोगिता हिमाचल में हो रही है, जबकि जूनियर प्रतियोगिता दिल्ली में करवाई गई है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जेएंडके, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी के अलावा अन्य कई रात्यों की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि किक बॉक्सिंग विश्व के 125 देशों में खेली जाती है।
विज्ञापन
भारत में किक बॉक्सिंग को 2008 से शुरू किया गया। अर्जेंटीना में हुई विश्व किक बॉक्सिंग स्पर्धा में हिमाचल के भूषण कुमार ने देश का प्रतिनिधित्व कर सिल्वर मेडल जीता था।
भूषण कुमार प्रदेश पुलिस विभाग में हैं। हिमाचल के लोकेश भनोट ने देश के लिए किक बॉक्सिंग में दूसरा सिल्वर मेडल हासिल किया। केंद्रीय खेल मंत्री राजवर्धन राठौर व आर्मी चीफ विपिन रावत ने हिमाचल के खिलाड़ियों की भी बेहतरीन प्रदर्शन पर सराहना की थी।