{"_id":"5c0d421cbdec2212d12b1af3","slug":"national-chess-championship-2018-27-states-and-162-players-are-participating-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: राष्ट्रीय चेस में अभिजीत, तेजा, वैभव अगले दौरे में,27 राज्यों से 162 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
J&K: राष्ट्रीय चेस में अभिजीत, तेजा, वैभव अगले दौरे में,27 राज्यों से 162 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नेशनल चेस प्रतियोगिता 2018
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में चल रहे सीनियर नेशनल चेस प्रतियोगिता 2018 में रविवार को टाप रैंक खिलाड़ियों में शामिल अर्जुन अवार्डी ग्रैंड मास्टर अभिजीत गुप्ता, तेजा बेकर, वैभव सूरी, राजेश, अरविंद चिदंबरम, श्रीराम झा, दीप सेन गुप्ता, जय कुमार, रतनाकरम, दीपन चक्रवर्ती जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
प्रतियोगिता में अभी 11 ओर राउंड खेले जाने हैं। जम्मू के गुर्जर देश चेरिटेबल ट्रस्ट के छन्नी हिम्मत स्थित भवन में खेली जा रही प्रतियोगिता में राज्यों और आठ स्पेशल यूनिटों के 162 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने वाले दस खिलाड़ियों में बीस लाख की राशि इनाम में वितरित की जाएगी। पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपए मिलेंगी।
रियासत की तरफ से सोहम कमोत्रा, सुमित ग्रोवर, खालिद अमीन, अजीत सिंह, अंकुश भरद्वाज, एस पी शर्मा, आशुतोष जमवाल और सुरेंद्र से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। आशुतोष जमवाल ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल शेट्टी को हरा राज्य की तरफ से बेहतर प्रदर्शन की शुरुआत भी कर दी है।