{"_id":"5d91df4c8ebc3e0142327821","slug":"national-boxing-host-snatched-from-shimla-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से छिन गई राष्ट्रीय मुक्केबाजी की मेजबानी, ये है वजह","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
शिमला से छिन गई राष्ट्रीय मुक्केबाजी की मेजबानी, ये है वजह
Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग के लिए जगह न मिलने के कारण शिमला के हाथ से राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता की मेजबानी छिटक गई है। अब यह स्पर्धा बद्दी में होगी। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित चार से 10 अक्तूबर के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेना, रेलवे सहित 38 टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। राजधानी शिमला को छठी बार राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली थी।
विज्ञापन
इससे पूर्व डॉ. वाईएस परमार, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल की सरकारों के कार्यकाल के दौरान शिमला में पांच बार राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा हो चुकी है। स्टेट बॉक्सिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की ओर वाले स्थान पर आयोजन की मंजूरी नहीं मिली है। शेष स्थान पर पर्याप्त रिंग लगाना संभव नहीं है। नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कुछ नियम निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
स्थान की कमी के चलते शिमला से इसे बद्दी शिफ्ट करने का फैसला हुआ है। बद्दी के भुड्ड स्थित विश्वविद्यालय में अब प्रतियोगिता होगा। प्रतियोगिता में सेना, रेलवे, सहित हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मणिपुर, असम, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमें भाग लेंगी। 38 टीमों के लगभग 350 मुक्केबाज और 100 अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन