{"_id":"5cf112cbbdec220754348257","slug":"naman-thakur-of-hamirpur-selected-for-national-athletics-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में छलांग लगाकर किया अभ्यास, अब नेशनल खेलेंगे नमन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
खेतों में छलांग लगाकर किया अभ्यास, अब नेशनल खेलेंगे नमन
Fri, 31 May 2019 05:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 31 May 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
नमन ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खेतों में छलांग लगाने वाले नमन का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। डुग्घा कलां निवासी नमन ठाकुर ने नालागढ़ में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
नमन ठाकुर का चयन अब नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह स्फर्धा नवंबर माह में जम्मू में होगी। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुग्घा में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले नमन ठाकुर ने बताया कि बचपन से ही लंबी कूद का शौक है। खेतों में छलांग लगाता था।
विज्ञापन
डुग्घा स्कूल में लंबी कूद का प्रशिक्षण मिला। नेशनल प्रतियोगिता में भी गोल्ड लाने के लिए सिंथेटिक ट्रैक अणु मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। माता रीना देवी, दादा उधम सिंह और दादी निर्मला देवी नमन ठाकुर की उपलब्धि पर खुश हैं।
विज्ञापन