{"_id":"5caefea2bdec221401278d92","slug":"nalagarh-four-players-in-pro-kabaddi-league-season-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो-कबड्डी लीग में दम दिखाएंगे दभोटा गांव के चार खिलाड़ी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
प्रो-कबड्डी लीग में दम दिखाएंगे दभोटा गांव के चार खिलाड़ी
Thu, 11 Apr 2019 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर सहित उनके गांव नालागढ़ के दभोटा के चार खिलाड़ी प्रो-कबड्डी सीजन-7 में खेलेंगे। इस बार दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। दो खिलाड़ियों की बोली लगी है।
विज्ञापन
अजय ठाकुर और बलदेव सिंह को रिटेन किया गया है। पद्मश्री अजय ठाकुर टीम तमिल थलाईवा के लिए तीसरी बार कप्तानी करेंगे। इस बार उनकी बोली 83 लाख में लगी है।
विज्ञापन
बलदेव सिंह को बंगाल वॉरियर ने रिटेन कर 13 लाख में बोली लगाई है। अजय ठाकुर की टीम से हेमंत भी खेलेंगे। इन्हें 7 लाख में खरीदा गया है। गुरविंदर गुजरात फॉरच्यून के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
इनकी बोली 10 लाख में लगी है। इस बार प्रो-कबड्डी लीग में चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वर्ष 2018 में नालागढ़ से पांच खिलाड़ियों ने सीजन-6 में जौहर दिखाए थे। पद्मश्री अजय ठाकुर प्रो कबड्डी लीग के सीजन-1 से खेल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच राकेश कुमार ने कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि प्रो कबड्डी लीग में हर वर्ष नालागढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों को अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार के प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 में चार चयनित खिलाड़ी दभोटा गांव से ही संबंध रखते हैं।