फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nahan College win Basketball championship

ऊना को हराकर नाहन कॉलेज ने जीता बास्केटबाल का खिताब

Fri, 12 Oct 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Fri, 12 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Nahan College win Basketball championship

इंटर कॉलेज बास्केटबाल चैंपियनशिप (महिला वर्ग) के फाइनल में नाहन ने ऊना को हराकर खिताब जीता। हमीरपुर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में वीरवार को फाइनल मुकाबला नाहन और ऊना के बीच खेला गया। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की प्राचार्य डॉ. शकुंतला वर्मा मुख्य अतिथि थीं।

विज्ञापन


सबसे पहले ऊना कॉलेज के खिलाड़ियों ने दो स्कोर बनाकर अपना खाता खोला। इसका जवाब नाहन कॉलेज के खिलाड़ियों ने बराबरी करके दिया। लंबे समय तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने से मैच रोमांचकारी रहा। नाहन के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


हॉफ टाइम खत्म होने तक नाहन कॉलेज ने 27 और ऊना कॉलेज ने 19 स्कोर बनाया। मैच के समाप्त होने तक नाहन कालेज ने 64 और ऊना ने 39 अंक बटोरे। नाहन ने ऊना को भारी अंतर से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल के पहले मैच में ऊना ने कुल्लू और दूसरे मैच में नाहन ने हमीरपुर कॉलेज को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. शकुंतला वर्मा और प्राचार्या डॉ. वीणा राठौर ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय लिया और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रो. अंजू अग्रवाल, डॉ. राजेश त्रेहन, प्रो. एके यादव, मोहन सिंह, जगमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed