फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nageeta School of Himachal runnerup in National Folk Dance Competition

राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में हिमाचल का ये स्कूल बना उपविजेता

Sat, 22 Dec 2018 06:31 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 22 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
Nageeta School of Himachal runnerup in National Folk Dance Competition

मध्यप्रदेश के भोपाल में हुई राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता बालरंग महोत्सव-2018 में नघेता स्कूल ने उपविजेता पुरस्कार हासिल किया। लोकनृत्य दल के साथ गए नघेता विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि स्पर्धा में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया था।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर सिरमौरी नाटी, झूरी, रासा, मुजरा, दीपक नृत्य, हुड़क नृत्य, हारूल आदि प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


बढ़िया सुर-ताल एवं अपने अद्भुत नृत्य से नघेता विद्यालय के लोक नृत्य दल ने सभी राज्यों से आए प्रतिभागियों को भी थिरकने पर विवश कर दिया। राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में उपविजेता रहने वाले नघेता विद्यालय के लोक नृत्यदल में प्रवीण कुमार, आशु, पंकज, विकास, मोहित, सचिन, आदित्य, हिमांशु
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा, प्रियांशु, हिमांशु चौहान, लखन तोमर, योगेश तोमर, संजय, विजय कुमार, अखिल शर्मा, कारण सिंह व तनुज आदि छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर उपविजेता रहे नघेता विद्यालय के लोकनृत्य दल को ट्रॉफी व 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।


स्कूल वापस पहुंचने पर लोकनृत्य दल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर राम गोपाल शर्मा, नरेंद्र चौहान, कमलेश शर्मा, सतपाल शर्मा आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed