फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Zeeshan wins UP body building championship

मुजफ्फरनगर: जीशान ने जीती यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 

Tue, 13 Nov 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Nov 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Zeeshan wins UP body building championship
मुजफ्फरनगर न्यूज

मुजफ्फरनगर के जीशान ने यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करके नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। रामपुर में रविवार रात को यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन रामपुर की ओर से होटल गांधी समाधि में यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें मुजफ्फरनगर, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि जनपदों से काफी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


90 किग्रा की प्रतियोगिता में मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सलीम अहमद के पुत्र जीशान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन की ओर से जीशान को शील्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी जीशान इस चैंपियनशिप में छह बार भाग ले चुके हैं।सोमवार को जीशान नगर में पहुंचे, यहां पर उनका लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


जीशान की कामयाबी पर परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। परिजनों ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। स्वागत करने वालों में अब्दुल अलीम, नसीम अहमद, आदिल, मोहम्मद आतिफ, सिकंदर, इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed