फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MTB Himalayan Shimla Cycle Race Thrill Begins

एमटीबी शिमला साइकिल रेस का रोमांच शुरू, पहले दिन इन्होंने बनाई बढ़त

Sat, 20 Apr 2019 10:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
MTB Himalayan Shimla Cycle Race Thrill Begins
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के डाकबंगला से शनिवार को हस्तपा की ओर से पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही आठवीं हिरो एमटीबी हिमालयन शिमला साइकिल रेस शुरू की गई। पहले दिन राइडर्स  ने तय रूट पर पहाड़ी, पथरीले जोखिम भरे रूट से होते हुए तय दूरी पूरी की।

विज्ञापन


इसमें राइडर्स ने डाकबंगला से लेकर बैखलटी, सरोग, क्यारटू और वहां से वापस डाकबंगला तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया। इस रेस के लिए पंजीकृत 88 राइडर्स में से 86 ने रेस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


हस्तपा के निदेशक मोहित सूद ने बताया कि पहले दिन शिमला के डेविड कुमार ने बढ़त बनाते हुए पिछले दो सीजन में जीत दर्ज करने के बाद तीसरी बार विजेता ट्राफी के रास्ते को आसान किया। वही, शिमला के ही अतुल चौहान और रोहित ठाकुर मनाली ने भी पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड ने तय रूट को तीन घंटे 44 मिनट और 33 सैकेंड में पूरा किया। जबकि आशीष शेरपा डेविड के साथ 30 किलोमीटर तक दूसरे स्थान पर बने रहे। 30 किलोमीटर के बाद अतुल ने सरोग के पास बढ़त बनाई।


अतुल चौहान ने पहले दिन में हुई स्पर्धा में चार घंटे एक मिनट में दूरी तय की। सुनील बरोंगपा ने मास्टर सोलो श्रेणी में चार घंटे 27 मिनट और 27 सैकेंड का समय लगाया। एसएसबी से बिनिता राय महिला एकल श्रेणी में बढ़त बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed