{"_id":"5bd71071bdec2269612ac9d7","slug":"mirpur-team-wins-in-final-of-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मीरापुर टीम ने जीता मैच","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मीरापुर टीम ने जीता मैच
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 29 Oct 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
मीरापुर टीम ने मैच जीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में गोल्डन हार्ट एकेडमी में सहोदय डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल (सीबीएसई) क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन गोल्डन हार्ट एकेडमी, खतौली और एसएसएस हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, मीरापुर की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें एसएसएस हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, मीरापुर की टीम विजयी रही। विजेता टीम के मौहम्मद साकिब ने मैन ऑफ द मैच व गोल्डन हार्ट एकेडमी के सार्थक वत्स ने मैन ऑफ द टूर्नामेंट जीता।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या रुहामा अहमद ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके खेल की सराहना की। मुख्य अतिथि सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, मीरापुर विद्यालय के प्रबंधक अनुभव शर्मा तथा प्रधानाचार्या रेखा त्यागी रहे। रेखा त्यागी ने गोल्डन हार्ट एकेडमी के संचालन की प्रशंसा की और सभी वॉलेंटियर्स का धन्यवाद किया एवं पुरस्कार वितरित किए। संचालन फराह सैफ, नसरी तैयब एवं छात्रा दिव्यांशी त्यागी ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक अरशद अली फरीदी, विकास मलिक एवं नदीम चौधरी का विशेष योगदान रहा। कॉमेन्ट्री का दायित्व शिक्षक असलम सिद्दीकी, अखिलेश शर्मा और छात्र अमित राठौर ने निभाया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/