दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ बना विजेता, ताइक्वांडो में अनन्या ने जीता गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद के गांव फजलपुर ढ़ाकी में 58 किलो वर्ग की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान दानिश व समाजसेवी मोहम्मद उस्मान ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में टीमों ने एक दूसरे को पटखनी दी। रोमांचकारी फाइनल में जनपद मेरठ के गांव भलसोना की टीम ने 29-24 से फजलपुर ढ़ाकी की एफडीसी को को हराकर खिताब जीता।
हरियाणा ने गाजियाबाद को 28-18 से करारी शिकस्त देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत सदस्य अनवर हुसैन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कबड्डी ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है। इससे खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होता है। इस खेल में प्रतिभाग कर खिलाड़ी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते है। इस अवसर पर मैच रेफरी मुमशाद अहमद व गौरव कुमार रहे।
वहीं,नजीबाबाद में लालवाला में आयोजित बाबा बुड्ढा साहिब मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कुश्ती और कबड्डी के आयोजन भी किए गए। गुरुद्वारा लालवाला के मुख्य ग्रंथी करनेल सिंह, प्रधान मुकतार सिंह, सचिव गुलदार सिंह की उपस्थिति में बाबा बुड्ढा साहिब मेले की शुरूआत अरदास के साथ हुई।
मुख्य ग्रंथी करनेल सिंह ने संगत को प्रवचन से निहाल किया। इस अवसर पर कबड्डी का आयोजन किया गया। बालकों की कबड्डी में गुरप्रीत सिंह और नवराज सिंह की कबड्डी का सरदार बलवीर सिंह की देखरेख में रोचक प्रदर्शन हुआ। किशोर कबड्डी खिलाड़ियों को बलदेव सिंह ने पुरस्कृत किया। पंजाब से आए जत्थे ने अपना प्रदर्शन दिया।
अनन्या ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वालिया ग्लोबल एकेडमी की अनन्या पाल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य ने अनन्या पाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। द मिलनेयिम स्कूल मेरठ में सीबीएसई नार्थ जोन वन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अनेक स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर 17 वर्ग ताइक्वांडो चैंपियनशिप के कड़े मुकाबले में वालिया ग्लोबल एकेडमी की अनन्य पाल ने गोल्ड मेडल जीता। स्कूल प्रबंधक रमाकांत वालिया, कमलकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में आयोजित सम्मान समारोह में अनन्या पाल को स्वर्ण पदक जीतने पर प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मो. शाद को भी सम्मानित किया।
सीबीएसई पर्यवेक्षक अंकुर चौधरी, कोच रिंकू वर्मा, इंदु वालिया, रुचिका वालिया की उपस्थिति में प्रबंधक रमाकांत वालिया ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता जीत कर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ स्कूल का नाम रोशन करता है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल विजेता अनन्या पाल से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/