{"_id":"5be94951bdec226989664237","slug":"meerut-division-becomes-champion-in-two-days-athletics-competition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ मंडल बना चैंपियन ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ मंडल बना चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 12 Nov 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 16 मंडलों से 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ मंडल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
मेरठ मंडल के खिलाड़ी 32 पदक लेकर पहले स्थान पर रहे। आगरा 8 पदक लेकर दूसरे, जबकि आजमगढ़ 5 पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग 15 मीटर में आजमगढ़ के सुनील राजभर प्रथम, बरेली के धर्मेंद्र द्वितीय, बरेली के महेंद्र तृतीय, 400 मीटर हर्डल में गोरखपुर के पवन प्रथम, बरेली के प्रमोद द्वितीय, आगरा के राहुल सिंह तृतीय, जेवलिन थ्रो में मेरठ के सनी चौधरी प्रथम, आगरा के विष्णु द्वितीय, मेरठ के विशाल तृतीय, ट्रिपल जंप में बनारस के राम मोहन सैनी प्रथम, मेरठ के रवि मालिक द्वितीय, आगरा के सचिन जसवंत तृतीय।

200 मीटर दौड़ में झांसी के चंदन कुमार प्रथम, आगरा के विनोद कुमार तेओतिया द्वितीय, मिज़ार्पुर के मंगल यादव तृतीय। 400 मीटर में मेरठ प्रथम, बरेली द्वितीय, मुरादाबाद तृतीय। हैमर थ्रो में मेरठ के पवन यादव प्रथम, बनारस के शक्ति यादव द्वितीय, मेरठ के उदित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में 15 मीटर में वाराणसी की ज्योति प्रथम झांसी की वर्षा द्वितीय गोरखपुर की पूनम निषाद कृत्य 400 मीटर हर्डल में मिर्जापुर की ममता राजभर प्रथम मेरठ की कनिका शर्मा द्वितीय बरेली की अनुराधा तृतीय ट्रिपल जंप में मेरठ की रेनू प्रथम आजमगढ़ की कलावती द्वितीय अलीगढ़ की खुशी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में मेरठ की नेहा प्रथम, बस्ती की शिवांगी सिंह द्वितीय, गोरखपुर की रागिनी सिंह तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में मुरादाबाद की आरती रानी प्रथम, मेरठ की उपासना द्वितीय, मुरादाबाद की तनु सिंह तृतीय, 400 मीटर में मेरठ प्रथम, बरेली द्वितीय, सहारनपुर तृतीय रहा।
खिलाड़ियों पर रखी नजर
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने जमकर स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया था। अमर उजाला में खबर छपने पर दूसरे दिन खिलाड़ियों पर पैनी नजर रखी गई। शौचालयों के आसपास कर्मचारी तैनात रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि खिलाड़ियों पर नजर रखी गई। मेरठ मंडल चैंपियन बना।