फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Masters Games will organized in nauni solan instead of Bilaspur

अब बिलासपुर नहीं नौणी में होगी मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता

Tue, 22 Jan 2019 04:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: ashok chauhan Updated Tue, 22 Jan 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Masters Games will organized in nauni solan instead of Bilaspur

राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स 27 और 28 जनवरी को नौणी कृषि विश्वविद्यालय में होंगे। पहले इसका आयोजन पहले बिलासपुर में होना था, लेकिन बिलासपुर में सिंथेटिक ट्रैक तैैयार न होने से कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव तेजस्वी शर्मा ने कहा कि मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में 25 राज्यों के राज्य संघ 30 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिला वर्गों में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, निशानेबाजी खेल आयोजित कर रहे हैं।

विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी 24 फरवरी से 3 मार्च तक देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगे। कहा कि एक वर्ष के अंतराल में ही देश भर के करीब 25000 विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष, महिला खिलाड़ी फेडरेशन के साथ जुड़ चुके हैं। राज्य इकाइयां 30 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग में पांच-पांच वर्षों के अंतराल में उपरोक्त प्रतियोगिताओं को करवाती हैं।
विज्ञापन


गत वर्ष सितंबर में मलयेशिया में हुई 66 देशों की अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत तीसरे स्थान पर रहा और हिमाचल से 34 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रदेश के करीब 400 खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने जिला महासचिव के माध्यम से एंट्री 24 जनवरी तक दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed