फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Marathon will be held at Shimla on International Women's Day

शिमला में इस दिन होगी मैराथन, धावकों पर बरसेगा धन

Thu, 28 Feb 2019 12:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 28 Feb 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Marathon will be held at Shimla on International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए हिमाचल दौड़ेगा। रिज मैदान पर चार अलग-अलग वर्गों में मैराथन करवाई जाएगी। आठ मार्च को होने वाली दौड़ के विजेताओं को सवा लाख रुपये के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिमला रन के नाम से सुबह आठ बजे होने वाली दौड़ को महिला एवं बाल विकास विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मिलकर करवा रहा है। इसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के एथलीट भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ होने वाली 6 और आठ किलोमीटर की दौड़ दोनों वर्गों में होगी। इसमें 20 साल से अधिक और बीस वर्ष से कम आयु वर्ग के धावक हिस्सा लेंगे।  जिला खेल अधिकारी कार्यालय में तैनात एथलेटिक कोच बलबीर ने बताया कि दौड़ के लिए दौड़ के लिए रूट तय कर दिए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा रूट, रिज मैदान से दिखाई जाएगी हरी झंडी

Marathon will be held at Shimla on International Women's Day

दौड़ के लिए तय किए गए रूट में आठ किलोमीटर की दौड़ रिज मैदान से फ्लैग ऑफ होगी। यह समरहिल और समरहिल से वापस रिज मैदान पर खत्म होगी। छह किलोमीटर की दौड़ रिज मैदान से एडवांस्ड स्टडीज और वहां से वापस रिज मैदान पर समाप्त होगी। 

6 और 7 मार्च को होगा धावकों का पंजीकरण 
दौड़ के लिए इंदिरा गांधी खेल परिसर में छह मार्च से पंजीकरण शुरू होगा। यह सात मार्च तक होगा। सुबह दस से पांच बजे तक धावक यहां पंजीकरण करवा सकेंगे। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए एथलेटिक कोच बलबीर से संपर्क किया जा सकता है। 

पहले स्थान पर रहने वाले एथलीट को दस हजार 

Marathon will be held at Shimla on International Women's Day

चार वर्गों में होने वाली इस दौड़ के विजेताओं को पहले पुरस्कार के रूप में दस हजार नकद और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जबकि दूसरे को सात हजार, तीसरे को पांच हजार, चौथा स्थान पाने वाले को तीन हजार जबकि पांचवां स्थान पाने वाले को भी दो-दो हजार के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

किशोरियों के खेल स्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम
शिमला। महिला और बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शिमला रन के अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश भर में सक्रिय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महिलाओं और किशोरियों के लिए खेल स्पर्धाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed