फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi winner in Corfabal, Hamirpur became runner-up

कोर्फबाल प्रतियोगिता में मंडी विजेता, हमीरपुर बना उपविजेता

Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
mandi winner in Corfabal, Hamirpur became runner-up
- फोटो : अमर उजाला

20वीं सब जूनियर, जूनियर और 25 वीं सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय कोर्फबाल प्रतियोगिता में मंडी ओवर ऑल विजेता तथा हमीरपुर जिला ओवर ऑल उप विजेता बना है। सब जूनियर वर्ग पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हमीरपुर ने स्पोर्ट्स क्लब आरकेआईएस नवाही को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में मंडी ने सरकाघाट को पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


 फाइनल मैच हमीरपुर और मंडी के बीच खेला गया। जिसमें मंडी ने हमीरपुर को 15 के मुकाबले 12 गोल से पराजित करके प्रतियोगिता को अपने नाम किया। जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में मंडी ने स्पोर्ट्स क्लब को पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह दूसरे मैच में हमीरपुर ने कांगड़ा को पराजित किया। फाइनल मैच में मंडी और हमीरपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें मंडी ने हमीरपुर को 10 के मुकाबले 8 गोल से पराजित करके प्रतियोगिता को अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच मंडी और तलेली के बीच खेला गया। जिसमें मंडी ने तलेली को 14 के मुकाबले 6 गोल से पराजित किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में हमीरपुर ने बिलासपुर की टीम को 16 के मुकाबले 11 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मैच मंडी और हमीरपुर जिला की टीम के बीच खेला गया। आधे समय तक दोनों टीमें 5-5 गोल के बराबर पर रहीं, लेकिन दूसरे हाफ के अंत में मंडी के खिलाड़ियों ने 8 के मुकाबले 7 गोल से प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। जबकि बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा। समापन अजय मॉडल पब्लिक स्कूल सरौन की चेयरपर्सन लता पठानिया ने किया। कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed