{"_id":"5bd46247bdec2269b7316860","slug":"major-dhyan-chand-state-level-hockey-tournament-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जुटेंगे प्रदेशभर के 180 हॉकी खिलाड़ी, मंत्री करेंगे टूर्नामेंट का शुभारंभ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
यहां जुटेंगे प्रदेशभर के 180 हॉकी खिलाड़ी, मंत्री करेंगे टूर्नामेंट का शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 27 Oct 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 30 और 31 अक्तूबर को किया जा रहा है। शुभारंभ 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे। जबकि समापन 31 अक्तूबर को सायं चार बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती करेंगे। इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त के सहायक आयुक्त एसके पराशर ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों से बैठक की प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 180 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग मेडिकल स्टॉल भी लगाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने बिजली बोर्ड तथा आईपीएच विभाग को प्रतियोगिता के दौरान बिजली व पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा नगर परिषद ऊना के अधिकारियों को प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य प्रवीण चौधरी, सहायक अभियंता डीआर कतना, पुलिस निरीक्षक एनएल इंदौरिया, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन