फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahima selected for Senior Women National Hockey Coaching Camp

हिमाचल की पहली खिलाड़ी महिमा हॉकी कोचिंग कैंप के लिए चयनित

Thu, 25 Apr 2019 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Mahima selected for Senior Women National Hockey Coaching Camp
- फोटो : अमर उजाला

देवभूमि की एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर दस्तक देगी। हॉकी खिलाड़ी महिमा पुंडीर राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर, जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं। फरवरी 2019 में हिसार में सीनियर नेशनल हॉकी स्पर्धा में बतौर गोलकीपर महिमा का शानदार प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन


इसके आधार पर उनका चयन सीनियर वुमन नेशनल कोचिंग कैंप साईं सेंटर बंगलूरू के लिए हुआ है। कैंप में चुनी जाने वाली महिमा प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी हैं। बंगलूरू में कैंप 26 अप्रैल से 9 जून तक चलेगा। हिसार में सीनियर नेशनल बी पूल के टूर्नामेंट 1 से 8 फरवरी तक हुए।
विज्ञापन


इसमें हिमाचल टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। बतौर गोलकीपर महिमा का प्रदर्शन शानदार रहा। गिरिपार के दुगाना गांव की महिमा ने कन्या हॉकी छात्रावास माजरा से खेल की बारीकियां सीखीं। माजरा से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पांवटा कॉलेज में शिक्षारत हैं। माजरा हॉस्टल के कोच चंद्रशेखर ने महिमा की प्रतिभा को तराशा। इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में महिमा का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके बाद हिसार में सीनियर नेशनल वुमन प्रतियोगिता से सब जूनियर और जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिमा ने कहा कि सीनियर नेशनल हॉकी कैंप में चयन से वे खुश हैं।


बीते वर्ष जूनियर इंडिया टीम के विदेश टूअर के लिए चयन हुआ था, लेकिन किसी कारणवश नहीं जा सकीं। अब वह कोई मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहतीं। महिमा ने सफलता का श्रेय कोच चंद्रशेखर शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, आशीष सैन, पिता दीपचंद पुंडीर, मां गुलाबी देवी, बड़ी बहन के साथ प्रेरणास्रोत रहीं निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षिका कमलेश तोमर को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed