नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिपः महेंद्रगढ़ ने गुजरात को 2-0 से किया पराजित
21वीं सीबीएसई नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन 20 मैच खेले गए। पहला मुकाबला कुवैत और इलाहाबाद के बीच हुआ जिसमें कुवैत 1-0 से जीती। दूसरा मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच हुआ जिसमें 2-0 से दिल्ली विजयी रही। तीसरे मुकाबले में आरपीएस महेंद्रगढ़ ने गुजरात को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे।
अगले मुकाबले में बैंगलोर ईस्ट ने चेन्नई को 1-0 से और दुबई ने शाह सतनाम गंगानगर को 1-0 से पराजित किया। अंतिम मुकाबले में आरपीएस नारनौल ने कुवैत को 3-0 से पराजित कर विजेता बनी।
ग्राउंड नंबर दो पर आरपीएस खातोद पर पहला मुकाबला भोपाल व मशक्ट के बीच हुआ। जिसमें मशक्ट की टीम 2-0 से जीती। दूसरे मुकाबले में विजाज ने ईटानगर को 9-0 से हराया। नेवी स्कूल कोच्ची ने पंजाब को 1-0 से मात दी । बिलासपुर ने 1-0 से मुजफ्फरनगर को हराया। अंतिम मुकाबले में सीतापुर ने 1-0 से जैदा को हराया।
ग्राउंड न. 3 व 4 पर यह हुए मुकाबले
गांव धनौंदा स्थित ग्राउंड नंबर 3 पर पहला मुकाबला गोवा और लखनऊ की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम 4-1 से विजयी रही। दूसरे मुकाबले में हजारीबाग ने 1-0 से मुक्तेश्वर को हराया।
अगले मुकाबले में केरला और अहमदाबाद 0-0 से बराबर रही। कुवैत की टीम ने 2-0 से गोवहाटी को हराया। डीपीएस पानीपत ने वेस्ट बंगाल को 3-0 से पराजित किया। खेड़ी स्थित ग्राउंड नंबर 4 पर दिल्ली ने दुबई को 4-0 से हराया। नोएडा ने हैदराबाद को 5-0 से हराया। श्रीपुरमबुदुर ने डीपीएस बैंगलोर को 2-0 से हराया।
पुलिस प्रशासन व एंबुलेंस सेवा रही तैनात
नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के के लिए प्रशासन की ओर से मौके पर एंबुलेंस सेवाएं दी गई हैं। विदेशी व दूसरे प्रदेशों से आए खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसके अलावा आरपीएस ग्रुप की ओर से फिजियोथेरेपिस्ट और चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं।
फाउंडर डायरेक्टर ने बढ़ाया उत्साह....
इससे पूर्व आरपीएस ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव ने भी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन तें रहकर खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रधान वीरेंद्र पालड़ी पनिहार ने किया। उन्होंने कहा कि कि जिस महेंद्रगढ़ को पहले काला पानी समझा जाता था आज वहां बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान है।
प्रदेश ही नहीं देशभर के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। इस मौके पर आरपीएस ग्रुप के सीईओ इंजी. मनीष राव, कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, डीन राजेंद्र सिंह, उपप्राचार्य रविंद्र सिंह तंवर, विक्रम पालड़ी, प्रवक्ता धर्मेश कौशिक, मीडिया प्रभारी हरिप्रकाश जोशी, बिजेंद्र ,सज्जन शास्त्री, प्रवीण यादव, प्रशिक्षक राजकुमार मौजूद रहे