{"_id":"5bdd97dcbdec226d0679d0d4","slug":"maa-amba-balika-degree-college-won-the-inaugural-match-of-kabaddi-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ने जीता कबड्डी का उद्घाटन मैच ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ने जीता कबड्डी का उद्घाटन मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम
बिनौली (बागपत)। मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज और चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा के संयुक्त वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कबड्डी के उद्घाटन मैच में डिग्री कॉलेज की छात्राओं की टीम ने इंटर कॉलेज की छात्राओं की टीम को हराया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। एसपी शैलेश पांडेय ने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शनिवार को खेल महोत्सव का शुभारंभ एसपी बागपत शैलेश पांडेय ने फीता काटकर एवं दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी ने कहा कि छात्र छात्राएं राष्ट्र का भविष्य हैं, वह लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। छात्र छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लें।
विज्ञापन
प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री को ग्रामीण अंचल में शिक्षा और खेलों में सहयोग करने पर प्रशंसा की। खेल महोत्सव में महंत साधुराम, प्रधान दीपक शर्मा, अरविंद तोमर, ओमप्रकाश सिंह, वेदप्रकाश, राजवीर सिंह, पवन सिंह अक्षय भारद्वाज, हरख्याल सिंह, प्रियव्रत राणा ने भी विचार रखे। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, अध्यक्ष कालू राम धामा, महासचिव डॉ. रवि पंवार ने महोत्सव में आए अतिथियों को शॉल भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसकी अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने की। संचालन प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। खेल महोत्सव में प्रथम दिन कबड्डी के उद्घाटन मैच में मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज की छात्राओं की टीम ने चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं की टीम को 15-10 अंक के अंतर से हराया। प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि खेल महोत्सव की खेल प्रतियोगिता रविवार से शुरू होंगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/