फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lucknow National Games Twin brothers and sisters from meerut win gold in discus throw

लखनऊ नेशनल खेलों में जुड़वां भाई-बहन ने जीता गोल्ड, डिस्कस थ्रो में किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 03 Nov 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Nov 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Lucknow National Games Twin brothers and sisters from meerut win gold in discus throw
मेरठ न्यूज

लखनऊ स्टेडियम में आयोजित विद्या भारती की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेरठ के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक झटका है। खास बात हैं डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जीतने वाले दोनों खिलाड़ी जुड़वां बहन-भाई हैं। शास्त्रीनगर स्थित मांगेराम गुर्जर पेशे से किसान हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी उज्जवल व बेटा दीपांशु कसाना दोनों डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


बालक एवं बालिका वर्ग में दोनों का प्रदर्शन लगातार शानदार चल रहा है। दोनों ने जिला स्तर, मंडलीय स्तर व नेशनल स्तर पर छह बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित नेशनल खेलों में दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ी बालेराम ब्रजभूषण कालेज में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। रिकार्ड अंकों के साथ पदक पाने पर परिवार के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।  
विज्ञापन

 
प्रदेशीय महिला हॉकी टीम का चयन  
कुशीनगर में 14 नवंबर से आयोजित होने वाली प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को टीम का चयन किया गया। एनएएस कालेज के मैदान पर आयोजित महिला हॉकी ट्रायल्स में महिला टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच प्रदीप चिन्योटी ने बताया प्रदेशीय महिला हॉकी टीम में आकांक्षा, शिवानी सिंह, बरखा, छवि, साक्षी, शिखा शर्मा, रीता, नंदिनी, मुस्कान, अंजलि यादव, स्वाति, ईशा डोगरा, काजल, मानसी, तनु, पल्लवी, नीशू विहान, शीलम, मैनेजर शिवानी शर्मा शामिल हैं।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed