{"_id":"5bb77754867a5512a91f11c7","slug":"lahaul-spiti-bunnykhet-college-wins-in-inter-polytechnic-volleyball-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में लाहौल-स्पीति, बनीखेत कॉलेज जीते","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
वॉलीबाल में लाहौल-स्पीति, बनीखेत कॉलेज जीते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में अंतर बहुतकनीकी कॉलेज प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबाल में तलवाड़ा कॉलेज ने लाहौल-स्पीति को 28-10 के अंतर से शिकस्त दी। कुल्लू ने चंबा को तीन अंकों से हराया।
विज्ञापन
बनीखेत कॉलेज ने किन्नौर को 27-25 से हराया। कबड्डी में प्रगतिनगर कॉलेज ने तलवाड़ा कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 55-27 अंकों से पराजित किया। कांगड़ा की टीम ने प्रगतिनगर को 43-28 के अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
पांवटा साहिब ने सुंदरनगर को 50-25 से हराया। वॉलीबाल में लाहौल-स्पीति अंबोटा कॉलेज को हराया। बनीखेत कॉलेज ने किन्नौर को हराया। चंबा कॉलेज ने कबड्डी में प्रगतिनगर की टीम को हराया।
विज्ञापन
बैडमिंटन में कुल्लू कॉलेज ने अंबोटा कॉलेज को हराया। बनीखेत ने पांवटा साहिब को और हमीरपुर ने किन्नौर हराया। सुदंरनगर ने लाहौल-स्पीति को हराया। टेबल टेनिस में हमीरपुर ने कांगड़ा कॉलेज को तीन शून्य के अंतर पराजित किया। पांवटा साहिब ने बनीखेत को हराया।