फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu Overall Winners in himachal state Youth Festival

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मेजबान कुल्लू ओवरआल विजेता

Mon, 10 Dec 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 10 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Kullu Overall Winners in himachal state Youth Festival

जिला मुख्यालय ढालपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का सोमवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में ओवरआल का खिताब कुल्लू और दूसरे स्थान का खिताब चंबा को दिया गया। युवा उत्सव में कथक स्पर्धा में शिमला की अक्षिता प्रथम, चंबा जिले की दिव्या महाजन दूसरे और हमीरपुर की मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


सितार वादन में कुल्लू के पीयूष गौतम, बिलासपुर के सन्नी तथा सोलन की अनीता व हमीरपुर के मनीष कुमार, तबला वादन में शिमला के ललित, सोलन के ऋषभ तथा हमीरपुर के मनील, हारमोनियम में सोलन के दीपक, शिमला के बृज मोहन तथा मंडी के खुशवंत वर्मा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में जीते ये खिलाड़ी

Kullu Overall Winners in himachal state Youth Festival

प्ले में मंडी पहले, सिरमौर दूसरे और चंबा तीसरे स्थान पर रहा। पारंपरिक गीत में चंबा ने पहला, किन्नौर ने दूसरा तथा मेजबान कुल्लू ने तीसरा स्थान पाया। लोक गीत में बिलासपुर, कुल्लू तथा हमीरपुर, लोकनृत्य में मेजबान कुल्लू, किन्नौर तथा बिलासपुर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 

इस दौरान युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक सुबोध रमोल ने कहा कि सुवा उत्सव में 11 विधाओं में सूबे के 11 जिलों के करीब 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्याम सुंदर महंत ने मंच का संचालन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा व विभिन्न जिलों से आए खेल अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed