{"_id":"5bbedaf2867a55286030d965","slug":"kuhu-garg-in-senior-world-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल जगत में उत्तराखंड की बेटी की गूंज, ऐसा करने वाली पहली और एकमात्र शटलर हैं कुहू","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
खेल जगत में उत्तराखंड की बेटी की गूंज, ऐसा करने वाली पहली और एकमात्र शटलर हैं कुहू
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
कुहू गर्ग
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी कुहू खेल जगत का चमकता सितारा हैं, जो फलक पर छाने के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रहीं हैं। कुहू सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली उत्तराखंड की पहली और एकमात्र शटलर हैं।
कुहू इससे पहले लगातार तीन बार जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
2018 में कुहू और रोहन कपूर की जोड़ी ने आइसलैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 2017 में भी रोहन के साथ हेलास ओपन का खिताब जीता था। इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में भी कुहू और रोहन ने दूसरा स्थान हासिल किया था। इस वर्ष कुहू दो अंतरराष्ट्रीय और दो नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कुहू के पिता और उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार उन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी मानते हैं। उन्होंने बताया कि कुहू बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित थी। वर्तमान में भी वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जीतोड़ मेहनत करती है। कुहू इन दिनों डच ओपन, फ्रेंच ओपन और हंगरी इंटरनेशनल में हिस्सा ले रहीं हैं।
विज्ञापन