फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kingslayer team defeated Jaria Collection in Bareilly Corporate Cricket League

Sports News: बरेली में स्टेडियम प्रीमियर क्रिकेट लीग में खेले गए दो मुकाबले, इन टीमों ने दर्ज की जीत

Sat, 31 May 2025 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 May 2025 03:06 PM IST
विज्ञापन
Kingslayer team defeated Jaria Collection in Bareilly Corporate Cricket League
बरेली कॉरपोरेट लीग में फाइनल में प्रवेश करने के बाद खुशी मनाती किंग्सलेयर की टीम। - फोटो : आयोजक

बरेली में डीजी इंफ्रा ग्रुप की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट मैदान पर आयोजित बरेली कॉरपोरेट लीग में शुक्रवार को क्वालीफायर मैच खेला गया। इसमें किंग्सलेयर ने पांच विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। किंग्सलेयर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जारिया कलेक्शन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 155 रनों का लक्ष्य किंग्सलेयर के समक्ष रखा। हेमंत बिष्ट ने 48 गेंदों में 64 रन बनाए। किंग्सलेयर की ओर से राहुल कपूर व आकाश ने तीन-तीन विकेट लिए। 

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्सलेयर की टीम ने 19.1 ओवर में 158 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रतीक पाल ने 57 गेंदों पर 69 रन व राहुल कपूर ने 30 गेंदों पर 47 रनों का योगदान दिया। जारिया कलेक्शन की ओर से हेमंत बिष्ट ने दो विकेट लिए। राहुल कपूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन


दूसरा एलिमिनेटर मैच डीजी इंफ्रा व शाहजेब फर्नीचर के मध्य खेला गया। इसमे डीजी इंफ्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शाहजेब फर्नीचर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजी इंफ्रा की टीम ने 18.5 ओवर में 146 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विकेट झटकने के लिए फहीम निजामी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, रघुवंश राम, आरके मनराज, यशराम, विशाल राम, संजीव, शब्बू, रियाज अफरीदी आदि उपस्थित रहे। मैच के अंपायर संदीप पाल व पिंटू सिंह रहे। स्कोरिंग अनूप गुप्ता ने की। 

स्टेडियम प्रीमियर क्रिकेट लीग में खेले गए दो मुकाबले
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेडियम प्रीमियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें स्टेडियम चैलेंजर्स और स्टेडियम टाइगर्स की टीमें विजेता बनीं। पहले मैच में स्टेडियम किंग्स ने टॉस जीता। बल्लेबाजी का आमंत्रण पाकर स्टेडियम चैलेंजर्स की टीम 19.2 ओवर में 122 रन ही बना सकी। स्टेडियम किंग्स की ओर से सुबोध कुमार ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 116 रनों पर ही ढेर हो गई। स्टेडियम चैलेंजर्स के हिमेश को (21 गेंदों पर 35 रन और एक विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

दूसरे मैच में स्टेडियम पैंथर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। स्टेडियम टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। कप्तान कुशाग्र ने सात चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम पैंथर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 147 रन ही बना साकी। स्टेडियम टाइगर्स की ओर से कप्तान कुशाग्र ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे दौरान मुख्य अतिथि आरएसओ जितेंद्र यादव, केसी पटेल, मो. कमर, मो. चमन, सोनेंद्र श्रोतिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed