फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khel Mahakumbh 2018 will start from December 20

खेल महाकुंभ 2018: 20 दिसंबर से होगा शुभारंभ, जिला प्रशासन ने तैयारियां की तेज

Fri, 14 Dec 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Dec 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
khel Mahakumbh 2018 will start from December 20
sports - फोटो : amar ujala

खेल महाकुंभ 2018 के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी जीएस रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक की गई जिसमें तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी रावत ने बताया कि जिले में न्याय पंचायत, विकास खंड स्तर, जिला एवं राज्य स्तर पर 14 साल, 17 साल, 19 साल के बालक-बालिकाओं और 19 से लेकर 25 साल तक की महिलाओं व दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए युवा कल्याण, शिक्षा, खेल एवं पंचायतीराज जैसे विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित किया जाए। खेलों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल व तारीखों के बारे में जानकारी दी जाए। कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर जहां खेल के मैदान हों वहां पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर प्रदान करना है। इस आयोजन से ऐसी खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी जो भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी न्याय पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर होने वाले इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला युवा कल्याण एसएस गुसाईं ने बताया कि ‘खेल महाकुंभ-2018’ की प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत स्तर पर 20 दिसंबर से शुरू की जाएगी। जबकि विकास खंड स्तर पर 21 से 26 दिसंबर तक  होंगी। वहीं जिला स्तर पर 27 दिसंबर से अगले वर्ष चार जनवरी तक और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन आठ से 21 फरवरी तक किया जाएगा। बताया कि पंजीकरण फार्म संबंधित न्याय पंचायत में संचालित किसी भी विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय से लिया जा सकता है। 


बैठक मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम जफर खान, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममर्गाइं,  अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed