फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khel mahakumbh  2018 will held from 11 december in uttarakhand

उत्तराखंड: खेल मंत्री की फटकार के बाद जागा विभाग, अब 11 दिसंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ

Mon, 03 Dec 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Dec 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Khel mahakumbh  2018 will held from 11 december in uttarakhand
arvind pandey

खेल मंत्री अरविंद पांडेय की फटकार के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग ने खेल महाकुंभ का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ की शुरूआत 11 दिसंबर से होगी। फरवरी मध्य में राज्य स्तर पर फाइनल आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने खेल महाकुंभ का प्लान तैयार न होने पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। फटकार के बाद जागे खेल विभाग के अधिकारियों ने एक प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक तैयारियां पूरी होने का दावा भी किया है। शासन स्तर पर इस कार्यक्रम पर मुहर भी लग चुकी है। अब वित्तीय स्वीकृति के लिए इसे वित्त विभाग को भेज दिया गया है। खेल मंत्री ने इस वर्ष खेल महाकुंभ के बजट को सात से बढ़ाकर 14 करोड़ करने का दावा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल निदेशक प्रताप शाह ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर 11 दिसंबर से शुरूआत होगी। दिसंबर अंत में ब्लॉक स्तर और जनवरी मध्य से जिला स्तर की प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में राज्य स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed