{"_id":"5c5fd8a7bdec22129c2da4b2","slug":"kent-lions-won-in-kdma-kanpur-cricket-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग: कैंट लायंस ने सिविल्स क्लब को हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग: कैंट लायंस ने सिविल्स क्लब को हराया
Sun, 10 Feb 2019 01:30 PM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग में शनिवार को चित्रा स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर कैंट लायंस की टीम ने सिविल्स क्लब की टीम को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिविल्स क्लब की टीम 28.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। साहिल वर्मा ने 19, हर्षित गुप्ता ने 15 रन बनाए। कैंट लायंस के गेंदबाज पंकज त्रिपाठी ने तीन विकेट लिए। कैंट लायंस की टीम ने 25.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शुभम सिंह ने 29, पंकज त्रिपाठी ने 25 रनों का योगदान दिया।