{"_id":"5cea6aabbdec22070518dad3","slug":"kendriya-vidyalaya-national-athlete-meet-at-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में नेशनल एथलीट मीट में जुटेंगे केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
धर्मशाला में नेशनल एथलीट मीट में जुटेंगे केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ी
Sun, 26 May 2019 04:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 May 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में केंद्रीय विद्यालय संगठन की नेशनल एथलीट मीट (छात्र और छात्रा वर्ग) होगी। पांच से 15 जून तक होनी वाली नेशनल एथलीट मीट में एक हजार से अधिक खिलाड़ी धर्मशाला में जुटेंगे। धर्मशाला में केवी संगठन की नेशनल एथलीट मीट का आयोजन पहली बार करेगा। एथलीट मीट दो चरणों में होगी, जिसमें चरण पांच से आठ जून और दूसरा चरण 11 से 15 जून तक रहेगा।
विज्ञापन
उधर, जिला खेल अधिकारी कांगड़ा संजय शर्मा ने कहा कि केवी संगठन ने राष्ट्रीय एथलीट मीट के सिंथेटिक ट्रैक बुक करवाया है। मीट का आयोजन चार-चार दिन के लिए होगा। इससे पहले दो माह पूर्व धर्मशाला में केवी संगठन के गुरुग्राम क्षेत्र की एथलीट मीट हुई थी। इसमें दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के राज्यों की टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन