फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs Ambika Wins Gold Medal in International Archery Competition

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर की अंबिका ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 05 Aug 2019 10:49 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Aug 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpurs Ambika Wins Gold Medal in International Archery Competition
अंबिका भट्टाचार्या - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास की अंबिका भट्टाचार्या ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। नेपाल के पोखरा में 30 जुलाई से तीन अगस्त के बीच संपन्न हुई यूथ इंटरनेशनल आर्चरी में विभिन्न देशों के करीब पांच सौ खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


आवास विकास निवासी कैटरिंग का काम करने वाले अत्येंद्र भट्टाचार्या की बेटी अंबिका भट्टाचार्या ने महज 13 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के कंपाउंड राउंड की प्रतिस्पर्धा में जापान, चाइना, इंग्लैंड, ढाका, बुल्गारिया, पेरिस समेत विभिन्न देशों के करीब 30 खिलाड़ियों के बीच अंबिका ने निशाना लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बता दें कि जून 2019 नागपुर में हुई ओपेन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंबिका ने स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम में स्थान सुनिश्चित कर लिया था।
विज्ञापन

परिजनों और प्रशिक्षक को दिया सफलता का श्रेय
अंबिका कल्याणपुर स्थित निजी स्कूल में कक्षा-8 की छात्रा हैं। स्कूल में बच्चों को तीरंदाजी में हिस्सा लेते देख अंबिका भी प्रभावित हुईं और एक साल पूर्व तीरंदाजी का अभ्यास करना शुरू किया था। अर्मापुर स्थित निजी एकेडमी में अंबिका तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। अंबिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों व प्रशिक्षक अभिषेक कुमार को दिया है।

अभी तक ये उपलब्धियां
- सितंबर 2018 में कानपुर में हुई डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- मई 2019 अजमेर में हुई ओपेन नेशनल प्रतियोगिता एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।
- जून 2019 नागपुर में हुई ओपेन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed