{"_id":"5d11b6998ebc3e13512dc1c7","slug":"kanpur-players-found-second-and-third-place-in-international-karate-competition-held-in-myanmar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कानपुर के दो खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, पाया दूसरा व तीसरा स्थान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कानपुर के दो खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, पाया दूसरा व तीसरा स्थान
Tue, 25 Jun 2019 11:30 AM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
कराटे खिलाड़ी विवेक यादव, गौरवेंद्र सिंह, अभिनव गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में 24 जून को संपन्न हुई द्वितीय एशिया पैसिफिक कराटे टूर्नामेंट में कानपुर के दो खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कानपुर शहर के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
चीन, जापान, ईराक, ईरान, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि देशों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
चीन, जापान, ईराक, ईरान, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि देशों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।
किदवई नगर निवासी आलू व्यापारी संजय गुप्ता के पुत्र अभिनव गुप्ता 55 किलो भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल में चीन के खिलाड़ी से हारकर तीसरे स्थान पर रहे।
श्याम नगर निवासी डॉ. सुरेश सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने 45 किलो भार वर्ग में जापान के खिलाड़ी को हराकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई। हालांकि शुक्लागंज निवासी कराटे प्रशिक्षक बसंत कुमार के पुत्र गौरवेंद्र 45 किलो भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा के दूसरे राउंड में ही म्यांमार के खिलाड़ी से हार गए।