{"_id":"5cd25e80bdec22077c3559c3","slug":"kanpur-cricket-association-league-adarsh-club-team-won-the-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग: आदर्श के शतक से आदर्श क्लब की टीम बनी विजेता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग: आदर्श के शतक से आदर्श क्लब की टीम बनी विजेता
Wed, 08 May 2019 10:20 AM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
आदर्श क्लब विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में बी डिवीजन का खिताब आदर्श क्लब की टीम ने जीता। कानपुर साउथ मैदान पर हुए फाइनल मुकाबले में आदर्श सिंह के शानदार शतक (113 गेंदों पर116 रन) की बदौलत आदर्श क्लब ने तरुण क्लब को दो विकेट से हराया।
तरुण क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट पर 223 रन बनाए। आसिफ ने 35, रिषभ भाटिया ने 31 और अभिषेक ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन
तरुण क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट पर 223 रन बनाए। आसिफ ने 35, रिषभ भाटिया ने 31 और अभिषेक ने 29 रन बनाए।
Trending Videos
हिमांशु, अतुल और जितेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। आदर्श क्लब की टीम ने आवश्यक रन 38.5 ओवरों में आठ विकेट खोकर बना लिए। एसएस साकिब ने 25 और अमन ने 33 रन बनाए।
सौरभ ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए। एसोसिएशन के जीएम दिनेश कटियार ने बताया कि बी डिवीजन में कुल 32 टीमों के बीच लीग का मुकाबला हुआ था।
सौरभ ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए। एसोसिएशन के जीएम दिनेश कटियार ने बताया कि बी डिवीजन में कुल 32 टीमों के बीच लीग का मुकाबला हुआ था।