फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalpna and deepak wins half marathon in solan

सोलन की कल्पना व यूपी के दीपक बने हॉफ मैराथन के विजेता

Sun, 02 Jun 2019 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jun 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kalpna and deepak wins half marathon in solan
- फोटो : अमर उजाला

सोलन के डीपीएस स्कूल में शूलिनी हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के धावकों ने भाग लिया। तीन वर्गों में हुई मैराथन में धावकों ने 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी में भाग लिया। शूलिनी हॉफ मैराथन (21 किमी) की दौड़ सुबह डीपीएस मैदान से 5.30 बजे शुरू हुई। इसे स्कूल के निदेशक टिकम सिंह पंवर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इसके 30 मिनट बाद 10 किमी और उसके बाद 5 किमी रेस के धावकों को रवाना किया गया। 10 और 5 किमी की दौड़ में डीपीएस स्कूल के छात्रों में भी भाग लिया। 21 किमी पुरुष वर्ग में यूपी के 18 वर्षीय युवा दीपक चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सोलन की इंटरनेशनल रनर कल्पना परमार विजेता बनीं, जबकि चंडीगढ़ की रनर मानसी दूसरे स्थान पर रहीं। सोलन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल (छात्र) में इतिहास प्रवक्ता कल्पना परमार ने एक बार फिर से सोलन का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


कल्पना परमार ने बताया कि अपने शहर में दौड़ने का अलग ही मजा है। दौड़ में उनकी बेटी दीया कपूर ने भी 10 किमी की अपनी रेस कंपलीट की। कल्पना ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य 7 जून, 2019 को मशोबरा में होने वाली 80 किमी की दौड़ है। इस दौड़ में चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर (सीडीआर) के धावक गिरिश वर्मा, शैली शर्मा, नरेंद्र, मानसी समेत अन्य धावकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर डीपीएस स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed