फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kailash Park Sports Stadium meerut gets archery coach after three years

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम को तीन साल बाद मिला तीरंदाजी कोच, जानें किसे मिली जिम्मेदारी  

Sun, 21 Oct 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Oct 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Kailash Park Sports Stadium meerut gets archery coach after three years
मेरठ न्यूज

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तीरंदाजी खेल को तीन साल बाद कोच मिलने पर खिलाड़ियों को राहत मिली है। तीन साल से तीरंदाजी करने वाले युवा खिलाड़ियों को खुद ही अभ्यास करना पड़ रहा था। यही कारण रहा तीरंदाजी में जिले के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाये। तीरंदाजी में युवाओं की रुचि कम है। लेकिन प्रतिदिन 30 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास के लिये स्टेडियम आते हैं। 

विज्ञापन


तीरंदाज दानिश चौहान ने बताया कोच पूजा प्रतिदिन खिलाड़ियों को टिप्स दे रही हैं। उनके आने के बाद तीरंदाजी से संबंधित सामान मिलने लगा है। जबकि कोच के आने से पहले उन्हें अभ्यास करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कोच आने से तीरंदाजी के खिलाड़ियों में खुशी है।
विज्ञापन


खास बात है तीरंदाजी खिलाड़ी फलावदा निवासी सागर, मिलटन, रजपुरा निवासी अमित, मेरठ निवासी हिमांशु तीर खुद बनाते हैं। जिसके लिये उनको अलग अलग सामान खरीदकर तीर तैयार करना पड़ता है। लेकिन कोच के बिना अभी तक अभ्यास पुरी तरह बेकार ही हो जाता था। खिलाड़ियों की लगातार मांग के बाद खेल विभाग ने कोच की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर ने कहा जिला स्तरीय खेलों में अधिकतर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन तीरंदाजी को इससे आगे ले जाने के लिये कोच की अधिक आवश्यक थी। खिलाड़ियों में कोच आने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। जिससे खिलाड़ी शूटिंग की तरह तीरंदाजी में पदक लाने को खुद को मजबूत करेंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed