फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kabaddi world cup player Nivida Mehta warm welcome in village

कबड्डी विश्व कप से लौटी बेटी को पलकों पर बैठाया

Sun, 11 Aug 2019 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi world cup player Nivida Mehta warm welcome in village
- फोटो : अमर उजाला

मलयेशिया में 21 से 28 जुलाई तक हुए कबड्डी विश्व कप में ननखड़ी की बेटी निविदा मेहता ने शानदार प्रदर्शन किया है। निविदा ननखड़ी तहसील के थाना गांव की रहने वाली हैं। विश्व कप खेलने के बाद वह रविवार को अपने घर पहुंचीं। थाना गांव पहुंचने पर निविदा के परिजनों और ग्रामीणों ने निविदा मेहता को पलकों पर बैठा लिया। फूलमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


निविदा के अपने गांव पहुंचने की खबर सुनते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और वे बेटी के स्वागत के लिए पहुंच गए। निविदा मेहता के पिता ज्ञान मेहता बागवान हैं। उनकी माता का देहांत हो चुका है। रविवार को दिन भर निविदा मेहता के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


जिला खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष पिंकू खूंद, ननखड़ी पंचायत प्रधान सरोजनी मेहता, उपप्रधान शमशेर ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष ननखड़ी सुरजीत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण श्याम, महामंत्री शेर सिंह खूंद, रूप सिंह, प्रेम चंद्र मेहता, टेकचंद राजटा, कुलबीर और लालचंद सहित अन्य लोगों ने कहा कि निविदा के प्रदर्शन ने न केवल ननखड़ी, रामपुर, शिमला और हिमाचल, बल्कि भारत का नाम भी विदेशों में चमकाया है। उन्होंने निविदा और उनके परिजनों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed